Home Astrology पसान में पुलिस की सघन वाहन जांच: नशे में बस चला रहा...

पसान में पुलिस की सघन वाहन जांच: नशे में बस चला रहा चालक गिरफ्तार, डिक्की से मिलीं 11 बकरियां,जय श्री बस सर्विस जब्त, चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अवैध पशु परिवहन का केस दर्ज, देखिये वीडियो

0
52

 

 

 

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में बस चला रहे चालक को पकड़ा और बस की डिक्की से अवैध रूप से परिवहन की जा रहीं 11 बकरियां बरामद कीं।

 

IMG 20260703 WA0112

थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पेंड्रा से कोरबा आ रही जय श्री बस सर्विस को रोककर जांच की गई।

 

*शराब के नशे में मिला चालक*

जांच में बस चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने तत्काल चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की।

 

*डिक्की से निकलीं 11 बकरियां*

बस की तलाशी लेने पर पुलिस को डिक्की में 11 नग बकरियां अवैध रूप से परिवहन करते हुए मिलीं। इस पर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया।

 

*अभियान जारी रहेगा: थाना प्रभारी*

थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे में वाहन चलाने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।

error: Content is protected !!