Home छत्तीसगढ़ छात्रा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी यात्री बस, हादसे...

छात्रा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी यात्री बस, हादसे में छात्रा घायल

0
6

धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में NH-30 पर सड़क हादसा हो गया। कुरुद के पास एक साइकल सवार कॉलेज छात्रा को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी।

हादसे में साइकल सवार कॉलेज छात्रा को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस के डिवाइडर पर चढ़ने से मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसा कुरुद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।