Acn18. Com. बिलासपुर.बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र से वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है। मंजूरपहरी के दहाइत पारा में चीतल का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के मुताबिक टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के घर से चीतल का मांस बरामद किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चीतल का अवैध शिकार करना स्वीकार किया है।
मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीम अब शिकार में इस्तेमाल किए गए सामान और चीतल के शिकार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के मंजूरपहरी के दहाइत पारा का है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद वन्यजीवों के अवैध शिकार पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं।
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।





