Acn18. Com. सूरजपुर.सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक डिलीवरी बॉय पर 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने के दौरान आरोपी और युवती की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर शादी करने से इंकार कर दिया।
इसके बाद 24 वर्षीय युवती ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी डिलीवरी बॉय के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





