Acn18. Com.बिलासपुर में करंट की चपेट में आने से बिजली सब स्टेशन में तैनात एक ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। ऑपरेटर रातभर ड्यूटी पर तैनात था। सुबह जब रिलीवर ड्यूटी पर पहुंचा तो वह कार्यालय में अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र के कुरेली बिजली सब स्टेशन का है। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेटर रातभर अपनी ड्यूटी कर रहा था। सुबह ड्यूटी बदलने के लिए रिलीवर पहुंचा तो ऑपरेटर कार्यालय के भीतर अचेत हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस हादसे के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि काम के दौरान ऑपरेटर को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। आखिर ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आया और सुरक्षा इंतजामों में कहां चूक हुई, यह जांच का विषय है।





