हिट एंड रन का मामला *लापरवाह कार चालक युवक ने डॉ शक्ति डिक्सेना के कार को सामने से मारी जोरदार टक्कर, डॉ हुए घायल फ्रैक्चर हुई पसली की दो हड्डी और अंगुठा
*
*हरदी बाजार* .. हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम रलिया मेन रोड उमेंदीभांठा के पास 16 जून को रात्रि लगभग 8 बजे डां शक्ति डिक्सेना पिता अंतराम डिक्सेना उम्र 36 वर्ष अपने घर हरदीबाजार से रात्रि को खाना खाकर अपने वर्तमान निवास जमनीपाली (दर्री) के लिए निकला हुआ था जो की जिला चिकित्सालय में एमबीबीएस डॉक्टर के रुप में पदस्थ है । एक नाबालिक युवक उसके साथ कार में एक और युवक बैठा हुआ था,जो तेज गति से अपनी कर को चलाते हुए भिलाई बाजार की तरफ से रलिया हरदीबाजार की तरफ आ रहा जिसका गाड़ी नंबर सीजी 12 बी ई 1430 काले रंग की किया कंपनी का कार को युवक लापरवाही चलाते हुए, डॉक्टर शक्ति डिक्सेना जो आराम से अपनी साईड से जा रहे थे,उसकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मारी जिससे कार का एयर बैग खुल गया लेकिन स्टेरिंग की वजह से सीने की दो पसली व अंगुठा फैक्चर हो गया।
डॉ शक्ति डिक्सेना ने बताया मै हरदीबाजार निवासी हूं, जिला अस्पताल कोरबा में सर्जन हूं घटना दिनांक 16.06.2026 को अपने घर हरदीबाजार से अपने वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG-12 BV-3480 को चलाते हुए जमनीपाली (दर्री)जा रहा था, कि लगभग रात्रि 08.00 बजे रलिया के आगे देव माईनिंग कंपनी के पास पहुंचा था, कि सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन क्रमांक CG-12 BE- 1430 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मेरे कार को सामने से ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मेरे सीने, पेट, गला दोनों हाथ के कलाई में काफी चोंट लगा है। उसके बाद अपने गाड़ी से बाहर निकला हूं तो उसके द्वारा गाड़ी पीछे कर मेरे उपर चढाने का प्रयास किया, जिससे मैं डर कर सड़क से खेत की तरफ भागा हूं। अगर नहीं भागता तो वो गाड़ी मुझ पर चढ़ा देता, फिर मेरे द्वारा घटना के बारे में परिवार वालों को बताया हूं ,उसके बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया हूं, मेरे शिकायत के आधार पर जांच करते हुए वाहन मालिक कौशल्या साहू पति विजय साहू है जो एक कोल ट्रांसपोर्टर का काम करता है जिसके छोटे पुत्र जो वाहन चालक है जिसके ऊपर उचित कार्यवाही किया जाये । हरदीबाजार पुलिस के द्वारा दुर्घटनाकारित किया कंपनी कारें रंग की कार सीजी 12 बी ई 1430 को जपती कर लिया गया है ।।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि वाहन चालक विजय साहू का छोटा पुत्र नाबालिक है और विजय साहू एक कोल ट्रांसपोर्टर है एवं जो गाड़ी चला रहा था उसमें दो नाबालिक लड़के भी बैठे हुए थे जिसकी जांच पड़ताल हरदी बाजार थाना के द्वारा किया जा रहा है
वर्शन
*आशीष सिंह ..निरीक्षक थाना हरदीबाजार ने बताया कि 16 जून को रात्रि 8:00 बजे एक वाहन चालक के द्वारा सामने तरफ से वाहन चलाते हुए डॉक्टर शक्ति डिक्सेना के कार को सामने से ठोक मार दिया जिसमे डॉ शक्ति को गंभीर चोटे आई है,जिसकी की सूचना मिलने पर जांच पड़ताल करते हुए हरदी बाजार निवासी विजय साहू के छोटा पुत्र है कि जानकारी मिला है , जो की वाहन चलाने की सूचना मिली वाहन क्रमांक सीजी 12 बी ई 1430 को जब्ती कर लिया गया है फिलहाल जांच जारी है जल्द ही सख्त कार्यवाही की जाएगी ।।*




