Home KORBA डीजे बजाने से मना करने पर लगा ली फांसी.युवक के इस कदम...

डीजे बजाने से मना करने पर लगा ली फांसी.युवक के इस कदम से घर में पसरा दुख

0
119

acn18.com कोरबा / जर्वे मड़वारानी में एक युवक को डीजे बजाने से रोकने की बात काफी भारी पड़ गई जबकि कुछ देर के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटनाक्रम से वैवाहिक समारोह वाले घर में दुख पसर गया है । उरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

vlcsnap 2024 04 23 17h49m57s628

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जरवे मड़वारानी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसके लिए तैयारी हो रही थी। घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी। जानकारी के अनुसार समारोह के लिए घर पर डीजे लगवाया गया था देर रात तक बजाने पर घर के लोगों ने 18 वर्षी बद्रीनारायण पटेल को मना किया जिस पर वह नाराज हो गया और आत्मघाटी कदम उठा लिया। पटेल परिवार के सदस्य रामलाल ने बताया कि सामान्य बात को लेकर कोई इस प्रकार की हरकत कर सकता है यह समझ से परे हैं।

युवक बद्री नारायण की मौत से वैवाहिक समारोह की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

error: Content is protected !!