Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस दौरान वृद्धजनों को सम्मान देकर उनके जीवनभर के योगदान, अनुभव और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है।
सम्मान समारोह के दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और सम्मान की झलक दिखाई दी। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता हमेशा बनी रहनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अनुभवों को महत्व देने का संदेश दिया गया।





