Home Uncategorized सेवा संकल्प अभियान में दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, जांजगीर पहुंचे ओपी...

सेवा संकल्प अभियान में दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, जांजगीर पहुंचे ओपी चौधरी,युवा संवाद में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत. Video

0
5

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए।

शारदा मंगलम में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान सेवा, जनकल्याण, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत देशभर में सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा भी निकाली जा रही है। जांजगीर में भी अभियान के जरिए सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक और राजनीतिक जीवन का भी उल्लेख किया गया। आयोजकों ने सेवा और जनभागीदारी को अभियान का प्रमुख उद्देश्य बताया।

error: Content is protected !!