Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा में महात्मा गांधी जयंती और 2 अक्टूबर के अवसर पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस अभियान में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अटल चौक, शहीद स्मारक, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक और कचहरी चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे और गंदगी को हटाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखने की अपील की गई।
आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत होनी चाहिए। महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाते हुए अभियान के जरिए स्वच्छ शहर, स्वच्छ समाज और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया।





