Home छत्तीसगढ़ कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव का जलवा, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव का जलवा, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

0
7

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांगांव जिले की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ज्ञानेश्वरी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे राजनांदगांव जिले सहित छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। परिजनों, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है।

53 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन

राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

उन्होंने—

  • स्नैच में 88 किलोग्राम
  • क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम

इस तरह कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कड़ी मेहनत से हासिल की बड़ी उपलब्धि

वेटलिफ्टिंग की कड़ी प्रतिस्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

परिवार और कोच में खुशी का माहौल

ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता से उनके परिवार, कोच और पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। उनके पिता ने बताया कि ज्ञानेश्वरी लगातार मेहनत कर रही थीं और इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत सहित कई पदक जीत चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने फिर रचा इतिहास

ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने का दम रखती हैं।