Home Uncategorized सक्ती में जूदेव की पुण्यतिथि पर सेवा का महासंकल्प, 2200 लोगों ने...

सक्ती में जूदेव की पुण्यतिथि पर सेवा का महासंकल्प, 2200 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 100 लोगों ने किया रक्तदान, 100+ आयुष्मान कार्ड बने… डभरा अस्पताल को मिली 108 एंबुलेंस की सौगात. Video

0
6

Acn18. Com सक्ति भरत सिंह चौहान 

सक्ती जिले के डभरा में पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर जनसेवा से जुड़ा बड़ा आयोजन किया गया। कृष्णा पैलेस भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड और रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में करीब 22 सौ लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि करीब 100 लोगों ने रक्तदान कर स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि दी। वहीं, 100 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम में सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डभरा अस्पताल के लिए 108 एंबुलेंस वाहन की सौगात दी और हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

प्रभारी मंत्री ने शिविर को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं के जरिए लोगों तक सीधे मदद पहुंचाई गई।

 

error: Content is protected !!