Home KORBA गणेश चतुर्थी से गूंजेगा गणेश महिमा का गुणगान,14 से 23 सितंबर तक...

गणेश चतुर्थी से गूंजेगा गणेश महिमा का गुणगान,14 से 23 सितंबर तक महानदी कॉम्प्लेक्स में पहली बार 10 दिवसीय श्री गणेश कथा, सपरिवार शामिल होने श्रद्धालुओं से अपील

0
9

Acn 18.com.निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा विश्व कल्याण की मंगल भावना के पवित्र उद्देश्य को लेकर महानदी काम्प्लेक्स परिसर में दिनाँक 14 सितंबर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी से दिनाँक 23 सितंबर 2026 बुधवार तक अंचल में प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक मानस तथा भागवत के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्री गणेश कथा के माध्यम से जनमानस के जीवन में सुख, शांति समृद्धि एवं आनंद की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करने का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस दस दिवसीय कथा में भगवान श्री गणेश के जन्म, महिमा, प्रथम पूज्य बनने की कथा, गणेश-परशुराम संवाद, रिद्धि-सिद्धि विवाह, गणेश पुराण के उपदेश तथा जीवन प्रबंधन में गणेश दर्शन जैसे अनेक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव में आयोजित श्री गणेश कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सदाचार, पारिवारिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का भी माध्यम है। इसी उद्देश्य को एवं विश्व कल्याण की मंगल भावना को लेकर अंचल में प्रथम बार इस श्री गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे श्री गणेश कथा का श्रवण कर जनमानस इस दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव के वास्तविक उद्देश्य को समझ कर अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का मार्ग प्रशस्त करे। निहारिका गणेशोत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, गणेश भक्तों, धर्मावलंबियों एवं अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर गणेशोत्सव में अंचल में प्रथम बार आयोजित इस विशेष श्री गणेश कथा का श्रवण कर का पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु विनम्र आग्रह किया गया है.

error: Content is protected !!