Acn18.Com.कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के पनगांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां दादी से बहस करने की बात को लेकर एक भतीजे ने अपने ही चाचा पर फरसी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया है।
मामला पसान थाना क्षेत्र के पनगांव का है, जहां गुलाब सिंह का अपनी मां यानी आरोपी की दादी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसका भतीजा दुर्गेश वहां पहुंचा और विवाद में हस्तक्षेप करते हुए अपने चाचा पर फरसी से हमला कर दिया। हमले में गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी दुर्गेश फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
फिलहाल हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वारदात से जुड़े कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।









