Home KORBA शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर बरसी लाठियां! युवक से मारपीट...

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर बरसी लाठियां! युवक से मारपीट के बाद घर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
3

Acn18. Com कोरबा.कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी बाद में युवक के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे की है। फरसवानी निवासी संतोष राठौर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

इसके करीब साढ़े तीन घंटे बाद आरोपी फिर युवक के घर पहुंच गए और वहां भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना में युवक के हाथ में चोट आई।

शिकायत के बाद उरगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर 21 वर्षीय ज्ञान प्रसाद राठौर को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज रहा है। आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

error: Content is protected !!