Home KORBA राजस्व की जमीन पर वन विभाग की दखल, ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर...

राजस्व की जमीन पर वन विभाग की दखल, ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर पर उगाही करने का आरोप लगाया

0
91

acn18.com बालको /ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रहने वाले लोगों को सरकार के द्वारा वन भूमि का अधिकार पत्र दिया गया है। इस जमीन को खेती के लायक बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बालक नगर के आसपास ऐसे कुछ मामलों में लोगों ने डिप्टी रेंजर पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले के लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई है।सराईपाली गांव के रहने वाले लोग अपनी शिकायत को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वे अपने साथ आवेदन भी लाये हुए थे।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 14.41.04

जिला कार्यालय पहुंचे यह लोग बालको नगर नजदीकी गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों की शिकायत है कि सरकार ने इन्हें वन अधिकार पत्र तो दे दिया है लेकिन अब वह अपनी ही जमीन को खेती किसानी करने लायक बनाने के चक्कर में अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के नजदीक उनकी जमीन है। राजस्व का दायरा भी यहां से लगा हुआ है और इसी की आड़ लेकर वह विभाग के डिप्टी रेंजर बीट गार्ड रुपए की मांग कर रहे है। बताया गया कि इलाके में इंट भट्टो से लेकर कई प्रकार के अवैध काम चल रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने इस मामले में काफी परेशानी होने की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया को दी है और कहां है कि अवैध रूप से उगाही करने वाले वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि उनका मनोबल कुछ काम हो सके।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 14.41.05