Home KORBA तीन स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध रेत व ट्रैक्टर की जब्ती,...

तीन स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध रेत व ट्रैक्टर की जब्ती, पुलिस की सख्ती से हड़कंप

0
67

acn18.com । आशीर्वाद के अंदाज में लंबे समय से फल फूल रहा रेत चोरी और तस्करी का कारोबार संकट में पड़ता नजर आ रहा है। पुलिस ने अचानक सख्ती दिखाते हुए अवैध काम पर कार्रवाई तेज कर दी है। कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा कुष्मांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस चौकी इलाके में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां पर कादर खान नामक व्यक्ति के अवैध अड्डे से 185 ट्रैक्टर रेत जप्त की गई है। इसकी कीमत 5 लाख 55 हजार आंकी गई है। इसके अलावा रजगामार पुलिस ने बुंदेली और दर्री पुलिस ने प्रगति नगर गेट नंबर 3 के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करने के मामले में ट्रैक्टर जप्त किए हैं। सभी प्रकरणों को माइनिंग विभाग के हवाले कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 18.00.36

WhatsApp Image 2024 02 16 at 18.00.37

police