
पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 5 लाख के चूजे और समान जलकर खाक
सक्ति जिले के अंतर्गत ग्राम मरघटी में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लगभग 5 लाख रुपये के चूजे और समान जलकर नष्ट हो गए। पोल्ट्री संचालक लखन चंद्रा ने नमन कश्यप पर आरोप लगाया है कि पराली जलाने के बाद आग की लपटे फैली और उसके पोल्ट्री फार्म तक आ गई जिसकी वजह से यह घटना घटी है,लखन चंद्रा ने कहा कि 200 मुर्गी के चूज़े सीमेंट सहित अन्य समान जल गए जिसकी शिकायत उसने हसौद थाने में दर्ज कराई है,वहीं नमन कश्यप का कहना है कि उसके खेत में किसी अन्य व्यक्ति ने आग लगाई है उसने नहीं




