Home Astrology कोयले की हेराफेरी मामले में 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार, दीपका पुलिस की...

कोयले की हेराफेरी मामले में 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार, दीपका पुलिस की कार्रवाई

0
133

एसईसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर कंपनी के लिए भेजे गए कोयले की हेराफेरी मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दीपका थाना क्षेत्र में ट्रेलर से जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन किया जा रहा था, लेकिन कई वाहन साइडिंग न पहुंचकर दूसरे स्थानों पर कोयला खपा रहे थे। साइडिंग में फर्जी एंट्री और अनलोडिंग दर्ज की जा रही थी। तिवरता ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर थाना
प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में जांच कर हेराफेरी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में नगिना प्रजापति , अशीष कुमार उर्फ सोनू अग्रवाल, संजू लाल सारथी , अशोक कुमार बिंझवार और रविकुमार यादव शामिल हैं। अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई से कोयला हेराफेरी में जुड़े लोगों में हड़कंप है।IMG 20251219 WA0006

error: Content is protected !!