Home Uncategorized किसानों की बल्ले-बल्ले, कल खाते में आएंगे ₹13000 करोड़

किसानों की बल्ले-बल्ले, कल खाते में आएंगे ₹13000 करोड़

0
187

acn18.com रायपुर | छत्तीसगढ़ के सभी अन्नदाताओं के लिए कल का दिन बेहक़ाद ही खास होने वाला हैं. क्योंकि आज सीएम विष्णु देव साय ने झारखंड दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था, विशेषकर 70 लाख विवाहित महिलाओं के लिए।

एक महीने का एक हज़ार रुपए उनके खाते में ट्रांसफ़र किया गया है और अब हर महीने उनके खाते में एक हजार ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने झारखंड प्रवास को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है, अब पूरा चुनावी दौरा रहेगा। धान की अंतर राशि पर सीएम साय ने कहा कि कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी। 13 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाला जाएगा।

error: Content is protected !!