Home KORBA 59 किलो महुआ लाहन और हजारों की शराब जब्त की आबकारी विभाग...

59 किलो महुआ लाहन और हजारों की शराब जब्त की आबकारी विभाग ने

0
97

acn18.com कोरबा।दूसरे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले कोरबा जिले में आबकारी विभाग ने एक स्थान पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लहान जप्त किया है। कोरबा जिले के दरी गेवरा सर्कल के अंतर्गत प्रभारी अधिकारी दीपमाला नामदेव और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी विभाग के सहायक संचालक सौरभ बक्शी को किसी व्यक्ति के माध्यम से इस इलाके में अवैध शराब बनाए जाने को लेकर शिकायत मिली थी जिसके बाद टीम को निर्देशित किया गया। बताया गया कि एक स्थान पर उम्र दराज महिला के द्वारा इस काम को अंजाम दिया जा रहा था जहां से 59 किलो महुआ लाहन और 440 लीटर शराब जब्त की गई। महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023 11 16 at 15.16.04

 

मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं डॉक्टर मंजुला साहू विद्युत कंपनी कोरबा के अस्पताल में पदस्थ हैं डॉक्टर मंजुला…देखिए वीडियो

error: Content is protected !!