Home KORBA निर्भीक होकर सभी मतदाता करें मतदान, अखबार वितरक संघ की अपील

निर्भीक होकर सभी मतदाता करें मतदान, अखबार वितरक संघ की अपील

0
124

acn18.com कोरबा। 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर हर कोई उत्साहित है। लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मतदान की गिनती होती हैं। कोरबा जिला समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों से आग्रह किया है कि वह लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाई और अनिवार्य रूप से मतदान करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए जिले में अच्छी व्यवस्था की गई है। हमारे संगठन के सभी लोग मतदान तो करें ही, अपने घर परिवार और आसपास के परिचितों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सिंह ने बताया कि प्रशासन के द्वारा 17 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है इसलिए भी सभी मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए।