Home Uncategorized सरहुल पूजा स्थल में भड़के मधुमक्खियों ने किया हमला 25 श्रद्धालु घायल,...

सरहुल पूजा स्थल में भड़के मधुमक्खियों ने किया हमला 25 श्रद्धालु घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर

0
55

acn18.com जशपुरनगर। जशपुरनगर सरहुल पूजा स्थल डिपु बगीचा में धुआँ से भड़के मधुमक्खियों ने श्रद्धांलुओं पर हमला कर दिया। घटना में अब तक लोेग 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, यहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, घटना के समय, डिपू बगीचा में जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा, हवन पूजन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए।

मधुमक्खीयों के हमले के बाद सरहुल पूजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर

naidunia_image

सरहुल पूजा समारोह में मधुमक्खीयों के हमले के बाद कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया है। पूजा स्थल और धार्मिक सभा स्थल को डिपु बगीचा से हटा कर, वनवासी कल्याण आश्रम परिसर कर दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर पहुंच चुके हैं, सभा स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए एसपी शशि मोहन सिंह सहित पुलिस अधिकारी लगे हुए है। इस बीच वनवासी कल्याण आश्रम से निकली विशाल शोभा यात्रा निकली। परम्परागत वेशभूषा मे लोक नृत्य करते हुए शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग का भरमण करते हुए, वापस कल्याण आश्रम पहुंच गई है।