Home Uncategorized नवा रायपुर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान ने की ताबड़तोड़...

नवा रायपुर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

0
56

acn18.com रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र स्थित पीएचक्यू ऑफिस के पास 14वीं बटालियन के जवान ने गोली चला दी, जिससे आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि करीब 12 राउंड फायर किए गए है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।मामले की जांच में राखी थाना पुलिस जुट गई है।

WhatsApp Image 2024 04 09 at 3.02.41 PM 1

मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14th बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए। गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है। सुरक्षा में तैनात आरक्षक राकेश यादव के साथ अन्य तीन जवान भी सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने आरक्षक के पास से इंसास रायफल जब्त किया है। जिससे 12 राउंड फायरिंग की गई है। रायफल वन बाय वन मोड में थी। इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि आरक्षक ने जानकर 12 राउंड हवाई फ़ायरिंग की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है।