Acn18. Com.कोरबा के दादर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में एक साथ दो अहिराज सांप दिखाई दिए। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। घबराए परिवार ने तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर की वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी।मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने निरीक्षण के बाद पाया कि दोनों सांप प्रजनन अवस्था में हैं। ऐसे में उन्हें जबरन अलग करने के बजाय सावधानीपूर्वक इंतजार करने का फैसला लिया गया।
करीब डेढ़ घंटे बाद जब दोनों सांप प्राकृतिक रूप से अलग हुए, तब जितेंद्र सारथी ने एक-एक कर दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद सांपों को जंगल में उनके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया।
अहिराज यानी बैंडेड क्रेट अत्यंत विषैला सांप है। जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।





