Home Astrology हजारीबाग-छतरा सीमा पर मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, कोबरा जवानों का बड़ा ऑपरेशन,...

हजारीबाग-छतरा सीमा पर मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, कोबरा जवानों का बड़ा ऑपरेशन, कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश तेज

0
48

हजारीबाग-छतरा सीमा पर मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, कोबरा जवानों का बड़ा ऑपरेशन, कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश तेज

हजारीबाग/छतरा। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में कोबरा (COBRA) बटालियन के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन झारखंड के कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है। बेसरा को राज्य में नक्सलियों का सबसे बड़ा और सक्रिय कमांडर माना जाता है, जिस पर कई गंभीर हमलों और बड़ी वारदातों का आरोप है।

सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता छतरा के घने जंगलों में सक्रिय है। इसके बाद कोबरा जवानों और अन्य बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जैसे ही जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुंहतोड़ कार्रवाई की।मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य नक्सलियों के जंगल की आड़ लेकर भागने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। वहीं, सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक मिसिर बेसरा और उसके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता

error: Content is protected !!