Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम मेहंदी में सरपंच पर लगाए गए कथित गबन के आरोपों को लेकर ग्रामीण अब उनके समर्थन में सामने आए हैं। ग्रामीणों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सरपंच को बेवजह परेशान किया जा रहा है और इसके पीछे पैसे देने का दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है।
ग्राम मेहंदी की सरपंच संतोषी अजगल्ले पर कथित गबन के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और सरपंच को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, संतोषी अजगल्ले के पति इससे पहले भी गांव के सरपंच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए गए, जिससे ग्रामीणों का भरोसा उनके परिवार पर बना रहा।
इसी भरोसे के चलते इस बार ग्रामीणों ने संतोषी अजगल्ले को सरपंच चुना है। ग्रामीणों ने आरोप लगाने वालों से मामले में ठोस प्रमाण सामने लाने की मांग की है।
फिलहाल, सरपंच पर लगाए गए आरोप और ग्रामीणों के दावों के बीच मामला चर्चा में है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।





