Home KORBA हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं सूखे वृक्ष,सड़क के किनारे उनकी उपस्थिति...

हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं सूखे वृक्ष,सड़क के किनारे उनकी उपस्थिति से खतरा

0
99

acn18.com कोरबा / औद्योगिक नगर कोरबा से सड़कों पर वाहनों के दबाव और लोगों की लगातार होती आवाजाही के बावजूद सूखे हुए वृक्षों को हटाने की जरूरत नहीं समझी रही है जो कभी भी गिर सकते हैं। विभिन्न रास्तों पर काफी संख्या में ऐसे वृक्ष लोगों को भयभीत कर रहे हैं। नगर निगम और वन विभाग की जानकारी में बात आने के बावजूद परिणाम सिफर है।

पर्यावरण को बेहतर करने में वृक्षों की विशेष भूमिका हुआ करती है, इस बात से कोई भी कार्य नहीं कर सकता। जीवन की कल्पना में वृक्षों की उपयोगिता युगों से रही है और अभी भी कायम है। शुद्ध वायु के अलावा वे छाया देते है तो फल भी। वृक्षों की जड़ से लेकर टहनियां, छाल, पत्ते भी बेहद उपयोगी होते है। लेकिन वृक्षों के सूखने की स्थिति में उन्हें मौके से हटाना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। पावर सिटी कोरबा में व्यस्त रास्तों की सड़क के किनारे ऐसे वृक्ष आफत का कारण बने हुए है। इनसे अनहोनी का डर बना हुआ है। लोग चाहते है इन्हें जल्द हटाया जाना चाहिए।

गर्मी के सीजन में तेज रफ्तार से चलने वाले अंधड़ हेलो के लिए सर दर्द साबित होते ही है। कई कारण से हदसे होने की पूरी गुंजाइश भी होती है। इसलिए संभावित स्थिति की प्रतीक्षा के बिना वन विभाग और नगर निगम को सूखे वृक्षों को मौके से हटाने के बारे में ध्यान देने की जरूरत है

error: Content is protected !!