Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक नागेश्वर निर्मलकर पिछले दो दिनों से लापता था। शादीशुदा नागेश्वर अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक, नागेश्वर पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था। इसी बीच उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही नागेश्वर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।





