Home KORBA लापता तीन महिलाओं को खोजा पुलिस ने,जेवरात और नगदी ले जाने की...

लापता तीन महिलाओं को खोजा पुलिस ने,जेवरात और नगदी ले जाने की बात नकारी

0
95

acn18.com कोरबा / मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर में ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थी। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।

page 9

कोरबा शहर के मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की लेकिन कोई नतीजा नहीं मिले। घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने उस दौरान बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹20000 का इनाम देने की घोषणा भी की थी।कोरबा पुलिस को भी महिलाओं के लापता होने की जानकारी दी गई थी जिस पर वह जांच पड़ताल कर रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। इनमें से एक परिवार की बहू उसकी ननद और एक फ्रेंड है। पुलिस ने बताया की नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है।

vlcsnap 2024 03 31 16h23m01s805

महिलाओं के लापता होने के दौरान जिस प्रकार की बातें कहीं जा रही थी उसमें एक प्रकार से नाटकीय मोड आ गया है। अब जबकि लापता महिलाओं की वापसी हो गई है ऐसे में पुलिस इस मामले को समाप्त करेगी

error: Content is protected !!