Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में पेयजल संकट गहराया, दो सप्ताह से खराब पड़ा सोलर ड्यूल...

सूरजपुर में पेयजल संकट गहराया, दो सप्ताह से खराब पड़ा सोलर ड्यूल पंप

0
44

सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच आदिवासी ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत खोहीर के आश्रित ग्राम बैजनपाठ में सोलर ड्यूल पंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव में लगा सोलर ड्यूल पंप पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे पंडों और गोंड जाति के करीब 30 परिवारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अब तक पंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर पंप सुधारने और नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!