Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में जन-असंतोष पर सदन में चर्चा की मांग, नेता प्रतिपक्ष चरणदास...

छत्तीसगढ़ में जन-असंतोष पर सदन में चर्चा की मांग, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने CM को लिखा पत्र,बिजली संकट, किसान और कानून-व्यवस्था पर घिरी सरकार, विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की उठाई मांग!video

0
3

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ में गहराते जन-असंतोष, बिजली संकट, किसानों की समस्याओं और बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा में गहन व खुली चर्चा सुनिश्चित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्रों की कार्य-अवधि और बैठकों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि सदन में संवाद का अभाव ही जनसमस्याओं को सड़कों पर आंदोलन का रूप देने के लिए मजबूर कर रहा है।

 

​नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने पत्र में उल्लेख किया कि विधानसभा केवल औपचारिकताएं पूरी करने का मंच नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की तीन करोड़ जनता की उम्मीदों और पीड़ा को स्वर देने वाली सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ किसानों की समस्याओं, बिजली की कमी, बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों और अधोसंरचना विकास जैसे गंभीर संवेदनशील मुद्दों से जूझ रहा है। इन समस्याओं का स्थायी समाधान सिर्फ प्रशासनिक आदेशों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों के बीच गहन विचार-विमर्श और सरकार की जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है।

error: Content is protected !!