Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पिकनिक के दौरान साथी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में पिकनिक के दौरान साथी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
51

बिलासपुर में पिकनिक के दौरान खाना कम परोसने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, लीलागर नदी किनारे चिल्हाटी में पिकनिक के दौरान युवकों के बीच खाना कम परोसने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और एक युवक ने साथी पर हमला कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!