Home छत्तीसगढ़ गायों की मौत मामले में युवा कांग्रेस नेताओं पर FIR, देवेंद्र यादव...

गायों की मौत मामले में युवा कांग्रेस नेताओं पर FIR, देवेंद्र यादव समेत 17 लोग नामजद

0
8

बेमेतरा जिले में गायों की मौत को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में बेमेतरा जिले के ग्राम उसलापुर (झिरिया) में करीब 300 गायों की भूख और प्यास से मौत हो गई थी। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बेमेतरा ने 9 मई को खाद मंत्री दयालदास बघेल और गौसेवा आयोग अध्यक्ष बिशेषर पटेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली थी।

इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला बेमेतरा जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया का बताया जा रहा है। घटना के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।