Home Uncategorized ‘सेवा संकल्प’ पर दीपक बैज का बड़ा हमला, बोले- डैमेज कंट्रोल की...

‘सेवा संकल्प’ पर दीपक बैज का बड़ा हमला, बोले- डैमेज कंट्रोल की कोशिश! ‘बीजेपी की नौटंकी और प्रोपेगेंडा’ का कांग्रेस देगी जवाब, 17 सितंबर से प्रदेशभर में अभियान. Video

0
7

Acn18. Com. सरगूजा.अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। बैज ने आरोप लगाया कि जेन-जी आंदोलन के बाद सरकार बैकफुट पर है, इसलिए डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी को सेवा संकल्प अभियान चलाना पड़ रहा है।

दीपक बैज ने बीजेपी के इस अभियान को कांग्रेस की नजर में नौटंकी और प्रोपेगेंडा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी बीजेपी के इस अभियान के खिलाफ जनता के बीच जाएगी।

बैज ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के आगामी अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर से प्रदेशभर में कांग्रेस अभियान चलाएगी।

इसी कड़ी में 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र की मोदी सरकार की कथित विफलताओं और महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा।

अब बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के जवाब में कांग्रेस का अभियान कितना असर डालता है, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

error: Content is protected !!