Home KORBA पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, मचा हड़कंप!जितेंद्र सारथी ने...

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, मचा हड़कंप!जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, परिवारों ने ली राहत की सांस

0
6

Acn18. Com कोरबा पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात करीब 8 बजे रिहायशी परिसर में बेहद जहरीला कॉमन करैत यानी घोड़ा करैत दिखाई दिया। सांप को देखकर पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर रेस्क्यू होने से संभावित सर्पदंश की घटना टल गई और परिवारों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद परिवारों ने पुलिस लाइन में सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि अंधेरे और आसपास गंदगी या झाड़ियों की वजह से जहरीले सांपों का खतरा बढ़ सकता है।

जितेंद्र सारथी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इन समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने जल्द आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही।

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास सफाई रखें, बच्चों को अंधेरे में बाहर न खेलने दें और सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय गंवाए बिना तुरंत अस्पताल पहुंचें।

error: Content is protected !!