Home Uncategorized भूपेश बघेल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, संगठन सृजन अभियान में देंगे ट्रेनिंग,...

भूपेश बघेल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, संगठन सृजन अभियान में देंगे ट्रेनिंग, सरगुजा में बघेल का ‘संगठन मंत्र’, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव भी रहेंगे मौजूद.

0
8

Acn18. Com सरगूजा.अंबिकापुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आज दूसरा दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। बघेल कल देर शाम ही अंबिकापुर पहुंच चुके हैं। आज वे कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन की रणनीति और अनुशासन का प्रशिक्षण देंगे।

संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों के जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले अभियान के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए थे। वहीं आज भूपेश बघेल के साथ दीपक बैज और टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के मुताबिक, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति, अनुशासन और कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम सबसे पहले बस्तर संभाग में आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी का पूरा प्रशिक्षण अभियान राहुल गांधी की प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

अब अंबिकापुर में दूसरे दिन का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम कांग्रेस के संगठन को किस दिशा में आगे ले जाता है, इस पर सभी की नजरें हैं।

error: Content is protected !!