Home Astrology LIC कार्यालय में फंदे पर लटका मिला सुरक्षाकर्मी का शव, जांच में...

LIC कार्यालय में फंदे पर लटका मिला सुरक्षाकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस,मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई, परिजनों ने दरवाजा तुड़वाकर देखा शव

0
3

IMG 20260706 WA0058 IMG 20260706 WA0056 IMG 20260706 WA0060 IMG 20260706 WA0061 IMG 20260706 WA0058 1 IMG 20260706 WA0059 IMG 20260706 WA0056 1

 

 

जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के कार्यालय में सोमवार सुबह एक सुरक्षाकर्मी का शव फंदे से लटका मिला। घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

*नाइट ड्यूटी पर था सुरक्षाकर्मी*

मृतक की पहचान *25 वर्षीय विनोद सोनवानी* निवासी आरामशीन के रूप में हुई है। वह LIC कार्यालय में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करता था।

 

जानकारी के अनुसार विनोद रविवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था। रात में परिजनों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।

 

*पिता पहुंचे तो खुला राज*

सुबह करीब 5 बजे विनोद के पिता उसे देखने सीधे LIC कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी।

 

दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो विनोद कार्यालय के अंदर फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

 

*पुलिस ने बरामद किया आपत्तिजनक सामान*

सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी *आस्था शर्मा* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

पुलिस परिजनों और LIC कर्मचारियों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।