Home Astrology थाने से चंद कदम दूर, CCTV के सामने से दिनदहाड़े उड़ाई बाइक,पावर...

थाने से चंद कदम दूर, CCTV के सामने से दिनदहाड़े उड़ाई बाइक,पावर हाउस रोड के व्यस्त बाजार में चोरों का दुस्साहस, खाकी और कैमरे दोनों को दी खुली चुनौती,देखिये वीडियो

0
5

IMG 20260706 WA0053 IMG 20260706 WA0052

 

 

कोरबा शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब न पुलिस का डर है और न ही CCTV कैमरे का। ताजा मामला पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के ठीक सामने आया, जहां दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से एक बाइक चोरी कर ली गई।

 

*CCTV कैमरे के सामने वारदात, चंद सेकंड में पार*

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक *CG 12 BD 2380* को रोजाना की तरह कोसा भवन, एसएस प्लाजा के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी। उस समय सड़क पर गाड़ियों और लोगों की भारी आवाजाही थी।

 

इसी बीच मौका पाते ही चोर आया और पलक झपकते ही बाइक लेकर फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे की निगरानी में हुई।

 

*सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

यह इलाका शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है और थाने से भी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। दिनदहाड़े कैमरे के सामने से बाइक चोरी होने की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है।

 

लोगों का कहना है कि _”अगर कोसा भवन-एस प्लाजा जैसी जगह पर दिन में ही गाड़ी सुरक्षित नहीं है, तो रात में क्या होगा? अपराधियों के दिल से खाकी का खौफ खत्म हो चुका है।”_

 

इस चोरी के बाद अब सवाल उठ रहा है कि कोरबा पुलिस की गश्त और तीसरी आंख यानी CCTV की निगरानी आखिर किस काम की, जब चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं।

 

*पुलिस कर रही जांच*

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।