Acn18. Com. जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मिशन फाटक के पास बंधाई तालाब के समीप एक युवक की लाश मिली। युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मौत की वजह क्या है? हत्या या आत्महत्या? फिलहाल गुत्थी उलझी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
तालाब के पास युवक का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
फिलहाल, इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है।





