Home Uncategorized गरबा की आड़ में विवादित रील, पुलिस का बड़ा एक्शन! धूम्रपान और...

गरबा की आड़ में विवादित रील, पुलिस का बड़ा एक्शन! धूम्रपान और हथियार लहराने के मामले में 5 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार!video

0
3

बिलासपुर में गरबा की वेशभूषा में धूम्रपान और हथियार लहराते हुए रील बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। विवादित पोस्ट को लेकर हिंदू संगठनों ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने गरबा की वेशभूषा में धूम्रपान और हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि इन रील्स के जरिए गरबा पास और मेकअप का प्रचार भी किया जा रहा था।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई की और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!