Home Astrology सीएसईबी स्क्रैप मामला: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से शिकायत, जांच...

सीएसईबी स्क्रैप मामला: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से शिकायत, जांच की मांग

0
46

 

 

 

सीएसईबी से जुड़े स्क्रैप निपटान मामले में अब सियासी रंग भी दिखने लगा है। कुछ ठेकेदारों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से मुलाकात कर शिकायत दी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सुनील चौहान और नितेश अग्रवाल ने कूटरचना कर करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के ट्रांसफार्मर की चोरी की साजिश रची। ठेकेदारों ने महंत को पूरी “पटकथा” बताने का दावा किया है।

 

डॉ. महंत ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है और वे सरकार से मांग कर इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम की संपत्ति से जुड़ा मामला है, इसलिए तथ्य सामने आने चाहिए।

 

अभी तक पुलिस या सीएसईबी प्रशासन की ओर से किसी एफआईआर या आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है। सुनील चौहान और नितेश अग्रवाल पक्ष से भी इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासनिक हलकों का कहना है कि यदि ठोस शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच की कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!