बेमेतरा जिले में ACB ने पटवारी ओमकार सोनवानी को 15000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर 25000 रुपये मांगे थे।
। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी पर एक्शन जारी है। सोमवार को बेमेतरा जिले में ACB ने पटवारी ओमकार सोनवानी को 15000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर 25000 रुपये मांगे थे। जिसकी पहली क़िस्त लेते ही वे पकड़े गए। यह पूरा मामला साजा तहसील का है।
ACB ने बताया कि, प्रार्थी नरोत्तम साहू द्वारा शिकायत की गई थी। जिसमें उसने बताया कि, उसके जमीन के बटांकन / खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 15,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई।
इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी
ACB ने ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएवट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।




