Home छत्तीसगढ़ भिलाई निगम सभा से पहले राष्ट्रगान पर विवाद:MIC मेंबर बोले-समाप्ति से पहले...

भिलाई निगम सभा से पहले राष्ट्रगान पर विवाद:MIC मेंबर बोले-समाप्ति से पहले होना चाहिए, पार्षदों को भागवत कथा कराने की दी नसीहत

0
3

भिलाई नगर निगम की आखिरी सामान्य सभा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाने पर MIC मेंबर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान सभा समाप्त होने से पहले होना चाहिए, शुरुआत में नहीं। इस दौरान पार्षदों को भागवत कथा कराने की नसीहत भी दी गई। वहीं, बाकी नेताओं को भी इस पर टिप्पणी की।

QW2

बैठक से पहले महापौर, सभी पार्षदों, विधायक और सांसदों का फोटो सेशन हुआ। सभा में शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और वार्डों की समस्याओं पर चर्चा होगी। वहीं, विपक्ष महापौर और एमआईसी सदस्यों से पिछले 5 साल के कामकाज का हिसाब मांगेगा।

साथ ही विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बाद निगम में नई परिषद का गठन होगा। ऐसे में यह मौजूदा महापौर परिषद और पार्षदों के कार्यकाल की आखिरी सामान्य सभा है।

error: Content is protected !!