Home KORBA अतिक्रमण पर बुलडोजर, गरीबों का रोजगार उजड़ा. Video

अतिक्रमण पर बुलडोजर, गरीबों का रोजगार उजड़ा. Video

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पंचायत का बुलडोजर चला। स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक के पास सड़क किनारे लगी पान, फल और नाश्ते की छोटी-छोटी दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई के बाद गरीब दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई, जबकि बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं हुई।

दरअसल, नगर पंचायत पामगढ़ ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, इस जमीन पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना प्रस्तावित है। दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में जेसीबी से दुकानें हटाई गईं।

वहीं, प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि छोटी दुकानों से ही उनके परिवार का गुजारा चलता था। स्थानीय लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए जगह के चयन पर भी सवाल उठाए हैं। रामेश्वर खरे ने दावा किया कि यह भूमि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पामगढ़ के प्रथम विधायक स्वर्गीय पंडित बहोरिक लाल सूर्यवंशी की प्रतिमा स्थापना के लिए रखी गई थी।अब सवाल यह है कि विकास और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच गरीब दुकानदारों के रोजगार का ध्यान कौन रखेगा? क्या नगर पंचायत प्रभावित दुकानदारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेगी?

error: Content is protected !!