Home KORBA निजी जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा, कई मकान जमींदोज; स्थानीय...

निजी जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा, कई मकान जमींदोज; स्थानीय लोगों का विरोध,देखिए वीडियो

0
6

​कोरबा। नगर निगम कोरबा के राताखार क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने निजी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे अमले ने कई मकानों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के आगे उनकी एक न चली।

​ राताखार क्षेत्र की एक निजी भूमि पर लगभग एक दर्जन परिवार पिछले कई दशकों से मकान बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जमीन के भू-स्वामी ने इस कब्जे को हटाने के लिए न्यायालय से बेदखली का आदेश प्राप्त किया था।

​इसी न्यायालयीन आदेश के परिपालन में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से बने मकानों को ढहाने का काम जारी है, जिसमें अब तक कई मकानों को जमींदोज किया जा चुका है।
​कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों ने दशकों पुराने आशियाने उजड़ने पर नाराजगी जताई और विरोध किया। हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने अदालत के आदेश के तहत बेदखली की कार्रवाई जारी रखी।

error: Content is protected !!