Home छत्तीसगढ़ DHT केयर हॉस्पिटल में 65 लाख के गबन का विवाद: डॉक्टर और...

DHT केयर हॉस्पिटल में 65 लाख के गबन का विवाद: डॉक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर आमने-सामने, प्रशासन का भी नोटिस

0
6

अंबिकापुर: शहर के चौपाटी स्थित DHT केयर हॉस्पिटल इन दिनों भारी विवादों और अंदरूनी खींचतान के घेरे में आ गया है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के बाद अब प्रबंधन के भीतर ही वित्तीय अनियमितता और धोखेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है।

अस्पताल के डॉक्टर अशोक टोप्पो ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए फार्मासिस्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, सुशील राय पर अस्पताल की करीब 65 लाख रुपये की राशि अपने निजी खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है।