Home छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में जमीन के नीचे छिपा रखा...

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में जमीन के नीचे छिपा रखा था हथियारों का जखीरा, पुलिस ने खोदकर निकाला

0
4

राजनांदगांव। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई हथियार और विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद की है। विशेष अभियान में पुलिस को छह हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कारतूस और संचार उपकरण मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के दुर्गम जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक गड़चिरोली एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल की पांच टुकड़ियों और बीडीडीएस की दो टुकड़ियों को क्षेत्र में भेजा गया।
error: Content is protected !!