बिलासपुर: छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), बिलासपुर में आज से NEET UG के तहत MBBS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने काउंसलिंग को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सीटों का गणित (कुल 150 सीटें):
-
स्टेट कोटा: 124 सीटें
-
ऑल इंडिया कोटा: 22 सीटें
-
सेंट्रल पूल: 04 सीटें (आरक्षित)
व्यवस्थाओं का लिया जायजा काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सिम्स के डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए दस्तावेज सत्यापन, बैठने की व्यवस्था और हेल्पडेस्क संबंधी सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं।





