Home KORBA साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को...

साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
3

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

सक्ती पुलिस ने साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर लिया गया है।

मामला महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर का है। प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी सतीश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी नरसिंहपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथी ननकी राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी रायगढ़ के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चांदी का मुकुट बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश दुबे नरसिंहपुर मध्यप्रदेश का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी लंबित बताया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।